ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सवारियों से भरा ऑटो कुएं में गिरा, दो की मौत, तीन गंभीर

बांसवाड़ा। एक सवारी ऑटो के कुएं में ‎गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई जब‎कि तीन अन्य की हालात गंभीर है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य बांसवाड़ा जिले के छलियाबड़ी गांव में सवारियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित हो गया। उसके बाद यह ऑटो 35 फीट गहरे एक सूखे कुएं में जा गिरा। हादसे में ऑटो में सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो की बाद में मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत से ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को कुएं से बाहर निकाला। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना इलाके में शनिवार को हुआ। इलाके के छलियाबड़ी गांव में सवारियों से भरा एक ऑटो जा रहा था। अचानक चालक ऑटो पर नियंत्रण खो बैठा। उसके बाद वह सड़क किनारे बने 35 फीट सूखे कुएं में जा गिरा। हादसे की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। बाद में पुलिस ने रस्सियों के सहारे से ग्रामीणों के सहयोग से कुएं में गिरे घायलों को बाहर निकाला। इस ऑटो में 2 पुरुष, एक महिला और 4 बच्चे सवार थे। इन सभी घायलों को स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। बाद में वहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद इन सभी घायलों को बांसवाड़ा शहर के महात्मा गांधी चिकित्सालय में रेफर किया गया है। वहां दो घायलों ने दम तोड़ दिया। शेष घायलों में से कुछ की हालत बहुत नाजुक बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button