ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

बेटी को पेट से बांधकर महिला ने नर्मदा नदी में कूदकर दी जान।

जबलपुर। डिंडौरी स्थित हंस नगर में आज शाम 5 बजे के लगभग सनसनी फैल गई. जब नर्मदा नदी में महिला व उसकी मासूम बच्ची की लाश मिली. लाश मिलने की खबर पाते ही पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए. जहां पर लोगों की भीड़ एकत्र रही, मृतका की पहचान सेंट्रल स्कूल में पदस्थ शिक्षक हरिप्रकाश की पत्नी किरण के रुप में की गई. पुलिस का कहना है कि किरन के पेट से मासूम बच्ची दुपट्टे से बंधी मिली है. . पुलिस के अनुसार नर्मदा गंज निवासी हरिप्रकाश सेन्ट्रल स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ है. आज दोपहर दो बजे के लगभग उनकी पत्नी किरण अपनी तीन साल की मासूम बच्ची को लेकर अचानक कहीं चली गई. किरण काफी देर तक लौटकर नहीं आई तो पति हरिप्रकाश चितिंत हो गए, उन्होने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला. जिसपर कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस को पत्नी व बेटी के लापता होने की खबर दी. पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर मां-बेटी की तलाश शुरु कर दी. शाम 5 बजे के लगभग हंस नगर के पास एक महिला की लाश नर्मदा नदी में उतराते देखी गई. जिसके पेट में दुपट्टा से मासूम बच्ची बंधी रही. लाश मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला व बच्ची के शवों को निकलवाया. उस वक्त तक दोनों की मौत हो चुकी थी. पुलिस का कहना है कि एक दुपट्टा में किरण व उनकी 3 साल की मासूम बच्ची बंधी मिली है, जिससे ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि किरण ने अपनी बेटी के साथ नर्मदा नदी में कूदकर जान दी है. हालांकि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है. वहीं पति सहित अन्य परिजनों से मामले में पूछताछ की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button