ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

जौरा। मोहन प्यारी देवी माहेश्वरी की पुण्य स्मृति में 18 अप्रैल को ” निःशुल्क मल्टी स्पेशिलिटी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन।

जौरा,मुरेना ऊँ श्री मंशापूर्ण मनकामेश्वर महादेव परमार्थ लोक न्यास जौरा द्वारा रोटरी क्लब आॉफ ग्वालियर एवं रतन ज्योति नेत्रालय ग्वालियर के सहयोग से स्व.श्रीमती मोहन प्यारी देवी पत्नी स्व.सूरजमल माहेश्वरी की पुण्य स्मृति में निःशुल्क मल्टी स्पेशिलिटी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर दिनांक -18 अप्रैल 2023, मंगलवार प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक जौरा में ऊँ श्री मंशापूर्ण मनकामेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्टी डा. रवि माहेश्वरी एवं दीपक सिंहल बताया कि इस शिविर में पहुंचने वाले मरीजों का रजिस्टेशन शिविर स्थल पर प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा। उक्त शिविर में " मोतियाबिंद के निःशुल्क आपरेशन रतन ज्योति नेत्रालय ग्वालियर के सहयोग से किए जाएंगे इस शिविर में मरीजों की सभी प्रकार की जाँचे निःशुल्क की जाएंगी । शिविर आयोजक ऊँ श्री मंशापूर्ण मनकामेश्वर महादेव परमार्थ लोक न्यास की ओर से जानकारी देते हुए डा. रवि माहेश्वरी ने बताया कि इस निःशुल्क मल्टी स्पेशिलिटी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर में देश के कई प्रांत क्षेत्रों से हमने डाक्टरों को आमंत्रित किया है। ऊँ श्री मंशापूर्ण मनकामेश्वर महादेव परमार्थ लोक न्यास जौरा के विशेष आमंत्रण पर ये चिकित्सा विशेषज्ञ मरींजो के विभिन्न असाध्य रोगों का इलाज प्रदान करने के लिए जौरा के इस स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में पहुँच कर मरीजों को चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने हेतु पहुँचने की सूचना दी है। इस पर परमार्थ लोक न्यास जौरा ने इन चिकित्सकों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर में मरीजों को निःशुल्क इलाज परामर्श व जाँच की सेवाएँ प्रदान करने पहुँच रहे वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों में डा.अनुग्रह दुबे (हृदय रोग विशेज्ञ एवं जनरल फिजीशियन ), डा. राहुल अग्रवाल (ई. एन. टी. एवं कोक्लियर प्लांट ), ,डा. हिमांशु कुशवाह( हड्डी जोड़ एवं रोग विशेज्ञ), डा.रोहित अग्रवाल ( दंत इंप्लांट एवं शल्य क्रिया विशेषज्ञ), डा.प्रवेश गुप्ता (गुर्दा (किड़नी)एवं मूत्ररोग), मिशन पिंक - मातृशक्ति एवं बिटियाँओं की खून की कमी (एनीमीया) एवं अन्य रोगों की जाँच नेत्ररोग विशेषज्ञ रतन ज्योति नेत्रालय ग्वालियर से डा. पुरेन्द्र भसीन (नेत्ररोग), डा. प्रियंबदा भसीन (नेत्ररोग) एवं डा. धर्मेन्द्र रिछारिया (आयुर्वेद चिकित्सक) डा. सौम्या चढ्ढा (डायटिशियन अर्लियर क्लीनिकल न्युट्रिशियन एट् मैक्स), आप साकेत की सीनियर डायटिशियन भी हैं । डा. सुनील गर्ग (एक्युप्रेशर ) दिल्ली से । होम्योपैथी विशेषज्ञों की टीम में डा.राजेश गुप्ता इस महत्वपूर्ण चिकित्सा स्वास्थ्य कैंप में कैंसर रोगों की भी मैमोग्राफी एवं पैथोलाॅजी द्वारा प्रारंभिक जाँच की जाएंगी। हैल्थ कैंप की विशेष तैयारियाँ व प्रचार प्रसार हेतु वालंटियर्स के अतिरिक्त कई समितियाँ बनाकर उन्हें दायित्व सौंपे गए हैं। डाक्टर्स विशेषज्ञों के बैठने तथा मरीजों की जाँचे करने के लिए अत्याधुनिकतम व योजनाबद्ध ढंग सुविधा सम्पन्न और विशेष काउंटर कक्ष बनाए गए हैं। मरीजों के पंजीयन (रजिस्टेशन) हेतु भी पर्याप्त काउंटर कक्ष बनाए गए हैं। तथा अत्यावश्यक सभी प्रकार की मूलभूत और इमर्जेंसी सुविधाओं को भी जुटाया गया है। ट्रस्टी डा.रवि माहेश्वरी एवं दीपक सिंहल ने बताया कि इस हैल्थ कैंप का प्रचार प्रसार होर्डिंग्स, फ्लैक्स, आॅडियो वीडियो, पैम्पलैट्स सौशल मीडिया न्यूज पैपर्स के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने अवगत कराया कि इस हैल्थ कैंप में मरींजो को निःशुल्क दवाईयाँ (मैडिसिन) भी वितरित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए ऊँ श्री मंशापूर्ण मनकामेश्वर परमार्थ लोक न्यास जौरा की विशेष बैठक कर प्लानिंग मैनेजमेंट सिस्टम पर विचार विमर्श किया गया आवश्यक सलाह मशविरों, सुझावों के अनुसार व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गईंं हैं। हैल्थ कैंप के लिए वालंटियर्स के अतिरिक्त कई समितियों को दायित्व को सौंपे गए हैं।इस विशेष कैंप में आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button