ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

पाए विदेश जैसी यात्रा भारत में, कम बजट में घूमे स्कॉटलैंड

गर्मियों का मौसम आते ही अक्सर लोग छुट्टियों की प्लानिंग करने लगते हैं। धूप और भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग ऐसी जगह जाने का मन बनाते हैं, जहां उन्हें रोज की भागदौड़ और शोर-शराबे से दूर सुकून के पल बिताने को मिले। वेकेशन का नाम आते ही लोगों के मन में सबसे पहले विदेश जाने का ख्याल आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में भी ऐसी कई जगह मौजूद हैं, जो आपको देश में रहकर ही विदेश का अहसास करा सकती है।

इन्हीं जगहों में से एक-एक जगह भी है, जिसे भारत के स्कॉटलैंड के नाम से जाना जाता है। तो इस समर अगर आप भी वेकेशन जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और विदेश नहीं जा पा रहे हैं, तो भारत के स्कॉटलैंड की यात्रा कर सकते हैं। कर्नाटक के शहर कुर्ग को भारत के स्कॉटलैंड के नाम से जाना जाता है। यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में काफी मशहूर है। यही वजह है कि यहां हर साल भारी संख्या में सेनानी घूमने आते हैं। यहां की खूबसूरत वादियां ना सिर्फ आपको सुकून देगी, बल्कि आपका दिल भी जीत लेंगी। शहर में घूमने लायक कई जगह मौजूद हैं, तो जानते हैं कुर्ग के कुछ मशहूर और खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में-

मंडलपट्टी व्यू प्वाइंट

करीब 4050 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह व्यू प्वाइंट अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आप यहां से शहर के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप यहां जाने का विचार बना रहे हैं, तो सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक का समय यहां जाने के लिए सबसे बढ़िया है।

नामद्रोलिंग मठ

यह धार्मिक स्थान कुर्ग से करीब 34 किलोमीटर दूर स्थित है। तीन मंजिला यहां मठ बौद्ध मंदिर पर्यटकों के बीच हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रहा है। धार्मिक अनुभव के साथ ही यहां आपको प्रकृति का स्पर्श महसूस होगा। आप यहां सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक जा सकते हैं।

पुष्पगिरी वन्यजीव अभ्यारण

अगर प्रकृति प्रेमी होने के साथ-साथ आप एनिमल लवर भी हैं, तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट होगी। पुष्पगिरी वन्यजीव अभ्यारण में आपको ग्रे हॉर्नबिल, नीलगिरी फ्लाईकैचर और ग्रे-ब्रेस्टेड लाफिंग थ्रश जैसे कई सारे पक्षी देखने को मिलेंगे।

ओंकारेश्वर मंदिर

अगर अपनी वेकेशन के दौरान आप किसी मंदिर की यात्रा करना चाहते हैं, तो कुर्ग में आपकी यह इच्छा भी पूरी हो जाएगी। आप यहां भगवान शिव को समर्पित ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। सन 1820 में बना यह मंदिर क्षेत्र का सबसे पुराना मंदिर है।

 

Related Articles

Back to top button