ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

कुलदीप यादव ने आरसीबी की तोड़ी कमर, फैंस ने शेयर किए मीम्स

IPL: आईपीएल 2023 का 20वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन उनके आउट होने के बाद आरसीबी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती चले गई। दिल्ली टीम की तरफ से कुलदीप यादव ने पारी के 15वें ओवर की दो गेंदों पर लगातार विकेट चटकाया और आरसीबी टीम को बड़े झटके दिए। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुलदीप यादव की फैंस जमकर तारीफ कर रहे है, तो वहीं, आरसीबी टीम के फ्लॉप बल्लेबाजी पर टीम को ट्रोल किया जा रहा है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 174 बनाए

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने 16 गेंदों पर 22 रन बनाए। उनके बाद विराट कोहली ने 34 गेंदों पर 50 रन बनाए। ये उनके इस सीजन का तीसरा अर्धशतक रहा। महिपाल लोमरोर ने 18 गेंदों पर 26 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल ने 24 रन और हर्षल पटेल महज 6 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे। इसके बाद दिनेश कार्तिक भी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा। पारी के 11वें ओवर में कुलदीप के हाथों दो सफलता मिली।

 

Related Articles

Back to top button