ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

कलयुगी बेटे ने मां-बाप सहित बहन को उतारा मौत के घाट

आजमगढ़ से एक खौफनाक घटना सामने आई है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धंधारी गांव में शनिवार की रात पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने पिता के साथ ही मां और छोटी बहन की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और छानबीन में जुट गए।धंधारी गांव निवासी भानू प्रताप सिंह ने गांव के बाहर रोड के किनारे मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। एक दिन पूर्व किसी बात को लेकर उन्होंने अपने पुत्र को डांट फटकार लगाई थी। इस बात से उनका बेटा काफी नाराज था।

शनिवार की रात पिता की डांट से क्षुब्ध होकर राजन ने अपने पिता भानू प्रताप सिंह 48 पुत्र हरिनारायण सिंह, मां सुनीता देवी 45 औ बहन राशि सिंह 13 वर्ष की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया।सुबह गांव वाले टहलने निकले तो उन्होंने जब घर में कोई हरकत नहीं देखी और घर का दरवाजा खुला पाया तो आशंका वश उन्होंने घर में देखा। घर तीनों की लाश बिस्तर पर अलग-अलग पड़ी थी। जबकि उनका पुत्र लापता था। घटना की सूचना के बाद मौके पर डीआईजी अखिलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य समेत पुलिस अधिकारी व फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई। घटना की बारीकी से साइंटिफिक तरीके से जांच पड़ताल की।

 

Related Articles

Back to top button