ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में NH-30 पर हादसा, कोयले से भरा ट्रेलर कार पर गिरा, एक की मौत

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में शनिवार दोपहर कोयले से भरा ट्रेलर एक कार के ऊपर गिर पड़ा। इसके चलते कार सवार एक की मौत हो गई है। अभी कार में कितने लोग हैं, इसका पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उनको बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि कार सवार बिलासपुर की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-30 पर गाय आने के चलते हादसा हो गया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर की ओर से एक ट्रेलर कोयला लोड कर रायपुर की ओर आ रहा था। तभी उसके पीछे से एक कार ने ओवरटेक किया। इसी दौरान अचानक नेशनल हाईवे पर लिमतरा के पास ट्रेलर के सामने गाय आ गई। उसे उसे बचाने के लिए ट्रेलर चालक ने ब्रेक लगाया और अनियंत्रित होकर बगल से निकल ही कार पर जा गिरा। ट्रेलर और कोयले के नीचे दबने से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर लिमतरा पुलिस चौकी और सिमगा थाना पुलिस मौके पर है।

पुलिस का कहना है कि अभी कार सवार लोगों के बारे में पता नहीं चल सका है। यह भी नहीं पता कि कार में कितने लोग हैं। प्रयास किया जा रहा है कि शव निकालने के साथ ही अगर अन्य लोग कार में हैं, तो उन्हें सकुशल बाहर निकाला जा सके। हादसा रमेश ढाबे के पास हुआ है। कोयला हटने और कार निकलने के बाद ही अंदर बैठे लोगों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। मौके पर जेसीबी को बुलाया गया है। फिलहाल कार बुरी तरह से ट्रेलर में फंसी हुई है।

 

Related Articles

Back to top button