ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

सेल्फी के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्टार ब्रेट ली की कार के पीछे भागे दो लोग

ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज ब्रेट ली के दुनियाभर में कई फैंस हैं। भारत में भी उनको कई लोग फॉलो करते हैं। बुधवार को मुंबई में फैंस से जुड़ी एक ऐसी ही घटना ब्रेट ली के साथ घटी। ब्रेट ली आईपीएल के ब्रॉडकास्टिंग टीम का हिस्सा हैं। बुधवार को वह अपनी कार से कहीं जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में स्कूटी से दो लोग उनसे सेल्फी की डिमांड करने लगे। ब्रेट ली ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में ब्रेट ली ने लिखा- भारत हमेशा आश्चर्य से भरा होता है! फैंस के जुनून से प्यार हो गया है।वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग स्कूटी से ब्रेट ली की कार का पीछा करते हैं। उनमें से एक ने आरसीबी की जर्सी पहन रखी थी। ड्राइव करते-करते फैंस ब्रेट ली से सेल्फी की मांग करते हैं। इस पर ऑस्ट्रेलियाई स्टार उनसे हिंदी में कहते हैं- आराम से आराम से यानी ध्यान से गाड़ी चलाओ। साथ ही ब्रेट ली फैंस से ड्राइविंग के समय हेल्मेट पहनने की भी हिदायत देते हैं ताकि चोट न लगे।

 

Related Articles

Back to top button