ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

BJP प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव समेत आठ नेताओं पर नफरती कंटेंट पोस्ट करने का लगा आरोप

रायपुर। कांग्रेस के शासित राज्य छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नफरत फैलाने वाला कंटेंट पोस्ट करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता समेत आठ नेताओं को नोटिस जारी किया है।रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रशांत अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि ‘नोटिस में इन भाजपा पदाधिकारियों को पुलिस के सामने पेश होने और ऐसी पोस्ट से संबंधित तथ्यात्मक बयान पेश करने को कहा गया है।

12 अप्रैल को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने रायपुर जिले के पुलिस थाने में भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने दावा किया था कि भाजपा के नेता सोशल मीडिया पर नफरती कंटेंट पोस्ट कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक भाजपा के आठ नेताओं ने सोशल मीडिया पर राज्य के बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए कथित रूप से अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाजपा सदस्यों ने बिरनपुर हिंसा संबंधित पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ- ‘भूपेश का जिहादगढ़’, ‘तालिबानी हुकूमत’ और इसी तरह के अन्य आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।इसलिए पुलिस ने भाजपा नेताओं को नोटिस जारी किया। जिसमें कहा गया है कि उनका पोस्ट लोकशांति पर विपरीत प्रभाव डालता है, यह आम लोगों के मन में वैमनस्य पैदा करता है और आक्रोश उत्पन्न करने तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला है।

बीजेपी के आठ नेताओं में भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, भाजपा छत्तीसगढ़ के आईटी सेल प्रभारी सुनील पिल्लई, कोषाध्यक्ष नंदन जैन, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगी साहू, संभागीय युवा मोर्चा समन्वयक कमल शर्मा, डीडी नगर भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य शुभंकर और पार्टी कार्यकर्ता बिट्टू पाणिग्रही के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button