ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

इस वेकेशन जरूर बनाएं हिमाचल प्रदेश में इन जगहों पर घूमने का प्लान

भारत अपने विभिन्न पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में काफी मशहूर है। यहां घूमने की कई ऐसी जगह हैं, जिसे देखने हर साल देश-विदेश से लोग यहां पहुंचते हैं। इन्हीं मशहूर जगहों में से एक हिमाचल प्रदेश देश के टूरिस्ट डेस्टिनेशन में पहले नंबर पर है। यहां घूमने की कई ऐसी जगह हैं, जहां आप प्रकृति का स्पर्श महसूस कर सकते हैं।

हिमचा प्रदेश दिवस के खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने भी एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को इस राज्य की खूबसूरती से रूबरू कराया। हिमाचल प्रदेश दिवस के मौके पर आज बात करेंगे यहां के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में, जहां आप गर्मियों में अपना परफेक्ट वेकेशन बिता सकते हैं।

शिमला

अगर आप ऊंची पहाड़ियों और घने जंगलों का अनुभव करना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश का शिमला आपके लिए एक परफेक्ट जगह साबित होगी। अपनी शानदार खूबसूरती की वजह से यह शहर हमेशा से ही पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहता है। खासतौर पर कपल्स के बीच इस शहर को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। आप यहा चाडविक फॉल्स, जाखू मंदिर जैसी कई जगह घूम सकते हैं।

मनाली

अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मनाली हिमाचल ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में काफी मशहूर है। यहां हर साल लाखों की संख्या में सैनानी घूमने आते हैं। यहां आपको हसीन वादियों के साथ ही खूबसूरत मैदान, शानदार झरने और पेड़ों के घने जंगलों का दीदार करने को मिलेगा। अगर आपको बर्फ पसंद हैं, तो आप यहां जून के महीने में जा सकते हैं।

डलहौजी

प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर डलहौजी हिमालय पर्वतमाला के बीच स्थित एक छोटा सा शहर है। यहां आपको भारत में पुराने विक्टोरियन युग की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही यहां मौजूद फूलों और चीड़ के पेड़ों की घाटियां आपका मन मोह लेंगी।

कसौली

शिमला से चंडीगढ़ के रास्ते में मौजूद कसौली भी हिमाचल प्रदेश की एक बेहद खूबसूरत जगह है। अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर इस शहर में आपको विक्टोरियन स्टाइल के घर देखने को मिलेंगे, जो आपको ब्रिटिश दौर की याद दिलाएंगे। साथ ही यहां का शांत वातावरण शहर की भागदौड़ से दूर आपको सुकून का अहसास कराएगा।

कांगड़ा

अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हिमाचल अपने धार्मिक स्थलों के लिए भी काफी जाना जाता है। यहां के शहर कांगड़ा में आप एक परफेक्ट वेकेशन बिता सकते हैं। यह शहर ग्रेट हिमालयन रेंज के दक्षिणी भाग में स्थित है। पहाड़ों और घाटियों की खूबसूरती से भरा कांगड़ा चामुंडा देवी मंदिर, मसरूर रॉक कट मंदिर, कांगड़ा किला के लिए भी जाना जाता है।

 

Related Articles

Back to top button