ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

उत्‍तराखंड में मिले 106 नए कोरोना पॉजिटिव, नेपाल के यात्रियों की कोरोना जांच अनिवार्य

पिथौरागढ़ । उत्तराखंड में कोरोना की बढ़ती आहट के बीच पिथौरागढ़ जिले का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। जिला चिकित्सालय में 4 कोरोना जांच केंद्र शुरू करने के साथ ही अब नेपाल से भारत आने वाले लोगों के लिए कोरोना की जांच अनिवार्य कर दी गई है। जिले में अब तक कोरोना का एक ही मामला सामने आया है। गुरुवार को उत्‍तराखंड में 106 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि एक संक्रमित की मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 255 हो गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर एचएस ह्यांकी ने बताया कि नेपाल से भारत आने वाले लोगों को अब कोरोना की जांच करानी होगी। इसके लिए धारचूला और झूलाघाट में बने सीमा पुलों पर जांच केंद्र खोलने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नेपाल से आने वाले लोगों की पुल पर एंटीजन जांच होगी।
नेपाल ने पूर्व में ही यह व्यवस्था लागू कर दी है। भारत से नेपाल जाने वाले लोगों की नेपाल अपने सीमा क्षेत्र में जांच करवा रहा है। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही नेपाल में भारत से आने वालों को प्रवेश दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ह्यांकी ने बताया कि जिला चिकित्सालय में कोरोना जांच के लिए 4 केंद्र खोल दिए गए हैं। जिला चिकित्सालय में एंटीजन जांच होगी। मामले बढ़ने पर आरटीपीसीआर टेस्ट कराए जाएंगे। फिलहाल जिले में कोरोना संक्रमण का केवल एक मामला सामने आया है। पाजिटिव पाए गए व्यक्ति में मामूली लक्षण हैं, संबंधित व्यक्ति को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
वहीं गुरुवार को उत्‍तराखंड में 106 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि एक संक्रमित की मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 255 हो गई है। देहरादून जिले में 54, नैनीताल में 23, अल्मोड़ा में 5, उत्तरकाशी में 5, हरिद्वार में 6, चमोली व पिथौरागढ़ में 3-3, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, में दो-दो, ऊधमसिंह नगर जिले में एक संक्रमित मिला है।
टनकपुर में बुधवार को एंटीजन टेस्ट में कोरोना पाजिटिव आई गर्भवती महिला का पांच साल का बेटा भी एंटीजन टेस्ट में संक्रमित पाया गया है। टनकपुर में एंटीजन टेस्ट में पाजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 5 हो गई है। सीएमएस डाक्टर घनश्याम तिवारी ने बताया कि उप जिला अस्पताल में रोजाना 40 से 50 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है। एंटीजन टेस्ट में संक्रमित पाए गए सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डा. केके अग्रवाल ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों में एंटीजन टेस्ट किए जा रहे हैं। गुरुवार को जिले में कोई भी एक्टिव केस सामने नहीं आया।

Related Articles

Back to top button