ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

महिला शिक्षिका की बीच सड़क पर युवक ने की पिटाई

जोधपुर। जोधपुर में सरेआम युवक की गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में बीच सड़क पर बेखौफ युवक एक महिला शिक्षिका की पिटाई करता दिख रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र की है।

दरअसल यहां इसरो संस्थान के पास एक बेखौफ बदमाश ने एक महिला शिक्षिका की सरेराह पिटाई कर दी और बिना डरे बड़े आराम से मौके से निकल गया। इस दौरान लोग तमाशा देखते रहे, लेकिन कोई भी महिला के बचाव में आगे नहीं आया।

महिला शिक्षिका बुधवार को स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी। इस दौरान एक बदमाश उसका पीछा करने लगा। उसने एक दो बार उसे टक्कर मारने का भी प्रयास किया। महिला घबरा गई और सड़क किनारे लगी एक सब्जी की दुकान के बाहर खड़ी हो गई। उसे लगा कि यहां भीड़भाड़ है तो वह यहां सुरक्षित रहेगी। इसके बाद भी बदमाश उसके पीछे आ गया। अपनी मोटरसाइकिल को स्टैंड पर लगाकर युवक महिला शिक्षिका की तरफ आया और पिटाई करने लगा। उसने शिक्षिका की स्कूटी भी लात मारकर गिरा दी। आसपास के लोग मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे कोई भी महिला के बचाव में आगे नहीं आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Related Articles

Back to top button