ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

अनोखे अंदाज में हुआ ‘स्त्री 2’ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान

कॉमेडी-हॉरर फिल्म ‘स्त्री’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी की जबरदस्त अदाकारी ने लोगों को काफी इंप्रेस किया था। डर के साथ-साथ फिल्म में कॉमेडी का डोज भी था। वहीं फिल्म ‘भेड़िया’ की रिलीज के साथ ये बात भी साफ हो गई थी कि ‘स्त्री’ का सीक्वल भी बनाया जाएगा। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी खुश हो गए थे।अब ‘स्त्री 2’ की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की गई है। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राजकुमार के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर और अपारशक्ति खुराना भी नजर आ रहे हैं।

बड़े ही खास अंदाज में फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राजकुमार को एक स्त्री नजर आती है। जिसके देखकर वह घबरा जाता हैं।एक्टर स्त्री की ओर आगे बढ़ते हैं लेकिन वो गायब हो जाती है। फिर पंकज और अपारशक्ति भी नजर आते हैं। वहीं श्रद्धा आकर कहती हैं कि अरे स्त्री नहीं हम हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि जल्द ही एक बड़ी और खतरनाक मुसिबत आने वाली है। सब पूछते हैं कि कब। लेकिन वह कुछ नहीं बताती और चली जाती हैं।

जिसके बाद पंकज त्रिपाठी एक लेटर पढ़ते हुए बताते हैं कि स्त्री अगले साल अगस्त 2024 में आने वाली है।वहीं इस वीडियो की शुरुआत में लिखा हुआ नजर आता है कि ओ स्त्री कल आना। लेकिन स्त्री 2 अब अगले साल आएगी।फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें, स्त्री 2 हाल ही में जियो स्टूडियो के अनाउंस किए गए 100 प्रोजेक्ट का हिस्सा है। स्त्री की कहानी को काफी पसंद किया गया था। जिसके बाद फिल्म के डायरेक्टर ने इसका दूसरा पार्ट बनाने का मन बनाया था।

 

Related Articles

Back to top button