ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

टीएमसी के विधायक के 6 ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी 

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस विधायक जीबन कृष्ण साहा के 6 ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी कर रही है। बर्वान से विधायक साहा के यहां ये छापेमारी 9वीं और 10वीं के टीचरों की भर्ती के मामले में की जा रही है। आरोप है कि जीबन ने उम्मीदवारों की भर्ती के लिए पैसे लिए। सीबीआई बीरभूम और मुर्शिदाबाद के उनके 6 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले के सिलसिले में सीबीआई ने शुक्रवार को साहा के परिसरों सहित बीरभूम, मुर्शिदाबाद और कोलकाता में छह स्थानों पर तलाशी ली।
सीबीआई का आरोप है कि विधायक साहा मुख्य मध्यस्थ थे, जो कक्षा 9-10 के लिए शिक्षकों की भर्ती के सिलसिले में उम्मीदवारों से कथित रूप से धन एकत्र कर रहे थे। एजेंसी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर पिछले साल अप्रैल में मामला दर्ज किया था। अदालत ने घोटाले की जांच करने का निर्देश दिया था और इसमें पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के पूर्व सलाहकार एस. पी. सिन्हा की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button