ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

देवर ने भाभी का गला दबाकर की जान से मारने की कोशिश

सेक्टर-2 निवासी एक व्यक्ति ने अपनी ही भाभी का गला दबाकर उसकी जान लेने की कोशिश की। पीड़िता ने आरोपित को धक्का देकर अपनी जान बचाई और भागकर अपने पड़ोस में रहने वाले पार्षद के घर पर जाकर मदद मांगी। इसके बाद उसने अपने पति और बेटे को घटना की जानकारी और वहां से भट्ठी थाना पहुंचकर आरोपित के खिलाफ शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का प्रयास की धारा के तहत प्राथमिकी की है।

आरोपित ने धक्का देकर बिस्तर पर गिराया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-2 सड़क-6 निवासी शिकायतकर्ता रीता सिन्हा ने अपने देवर रत्नेश सिन्हा के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे वो अपने घर पर थी। इसी दौरान आरोपित रत्नेश सिन्हा वहां पहुंचा और बिना किसी कारण के गाली गलौज शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपित ने उसे धक्का देकर बिस्तर पर गिरा दिया और दोनों हाथों से उसका गला दबाने लगा।

पड़ोस में रहने वाले पार्षद के घर भागी पीड़िता

पीड़िता का दम घुटने लगा तो उसने पूरी ताकत से आरोपित को धक्का दिया। जिससे वो जमीन पर गिर गया। इसके बाद पीड़िता वहां से भागकर अपने पड़ोस में रहने वाले पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा के घर पर गई। वहीं से उसने अपने पति संजय सिन्हा और बेटे अभिषेक सिन्हा को घटना के बारे में जानकारी दी। परिवार वालों के कहने पर उसने भट्ठी थाना पहुंचकर आरोपित के खिलाफ शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का प्रयास की धारा के तहत प्राथमिकी की है।

 

Related Articles

Back to top button