ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बस ने युवक की ली जान, बस चालक गिरफ्तार

दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के मनवा ढाबा के पास शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस और बाइक सवार के बीच भिड़ंत हो गई, इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस ने आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया है, यह पूरी घटना गीदम थाने से महज 6 किमी दूर हुई है।मामले की जानकारी देते हुए गीदम थाना प्रभारी सलीम खाखा ने बताया की हारमपारा निवासी राकेश सोनवाने ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता था।

सुबह मोटरसाइकिल में सवार होकर बीजापुर की ओर गया हुआ था। वहां से लौटने के दौरान मनवा ढाबा के पास जगदलपुर से बीजापुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस से टक्कर हो गई।घटना इतनी जबरदस्त थी की युवक बस के नीचे घुस गया, जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के दौरान बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। घटना सुबह 11 बजे हुई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बस चालक को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना के बाद सड़क पर फैले खून को भी साफ करने के साथ ही यात्रियों को दूसरी बस की मदद से बीजापुर भिजवाया गया।

 

Related Articles

Back to top button