ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मुंबई में तीन आतंकवादियों के पहुंचने का फर्जी कॉल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई । मुंबई में पाकिस्तान से जुड़े तीन आतंकवादियों के पहुंचने की फ़र्ज़ी सूचना देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस के मुताबिक, आरोपी ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए  फर्जी कॉल करके  यह साजिश रची थी। आरोपी का नाम यासीन याकूब सैय्यद है और उसे महाराष्ट्र एटीएस ने अहमदनगर से गिरफ्तार किया है। दरअसल, 7 अप्रैल को मुंबई के पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी गई थी कि 3 आतंकी मुंबई में घुसे हैं, जिनका संबंध पाकिस्तान से है।
एटीएस के मुताबिक, आरोपी ने जमीन विवाद के चलते अपने विरोधियों को फंसाने के लिए फर्जी कॉल किया था और संदिग्ध आतंकियों में से एक का नाम मुजीब मुस्तफा सैय्यद होने की जानकारी दी थी। यहां तक की उसने आतंकी का हुलिया, फोन नंबर और कार का नंबर भी बताया था। साथ ही कॉलर ने अपना नाम राजा ठोंगे बताया था और कहा था कि वह पुणे का रहने वाला है।
सूचना मिलते ही पुलिस के साथ एटीएस  को भी अलर्ट किया गया था। फोन में बताए गए संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने पर वो निर्दोष पाए गए, जिसके बाद फोन करने वाले की पहचान की गई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की गई तो उसने आपसी रंजिश के चलते अपने विरोधी को फंसाने के लिए झूठा फोन करने की बात कबूल की है। पता चला है कि आरोपी यासीन ने जिस मुस्तफा को आतंकी बताया था वो उसका चचेरा भाई है और दोनो के बीच अहमदनगर के भवानी नगर में एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

Related Articles

Back to top button