ब्रेकिंग
मुरैना के सबलगढ़ में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे फायरिंग एक गंभीर घायल गुजरात के खेड़ा जिले में नहाने गए छह भाई-बहन, एक-एक कर के लील गई नदी, गर्मी से राहत की जगह मिली मौत उज्जैन स्लीपर बस पलटी गर्भवती महिला सहित 9 घायल केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-साम... केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: पाकिस्तानी हिन्दु , सिखो का वीजा रद्द नहीं होगा
मुख्य समाचार

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पोरसा ने बूथ स्तर पर मनाई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती।

पोरसा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पोरसा अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पोरसा नगर के 15 वार्ड के 31 पोलिंग बूथों पर पहुंचकर वार्ड प्रभारी बूथ अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ताओं मोर्चा प्रकोष्ठ आदि के सहयोग से संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई सभी के द्वारा भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनके सिद्धांतों पर चलने का कार्यकर्ताओं एवं युवाओ ने संकल्प लिया नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ने अंबेडकर जी की जयंती अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए कहा की बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की 14 अप्रैल को जयंती भारत में मनाई जाती है । डाॅ. आंबेडकर को भारतीय संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है। उनकी भूमिका संविधान निर्माण में तो अतुल्य थी ही, साथ ही दलित समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण रही। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू में एक गांव में हुआ था। उस दौर में उन्हें आर्थिक और सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा। बेहद विषम परिस्थितियों में पढ़ाई करने वाले बाबा साहेब ने स्कूल में भी भेदभाव का सामना किया। डाॅ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी सभी के लिए प्रेरणा है। उनके विचार महिलाओं को पुरुषों के बराबर, अल्पसंख्यकों और गरीबों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता संदीप उपाध्याय कमलेश सुमन पूर्व विधायक दिनेश शर्मा डॉक्टर अनिल गुप्ता राजीव शर्मा पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष राजेश वर्मा प्रीति राहुल शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष राम कुमार श्रीवास मनीष शिवहरे बृजेश शिवहरे वीरू तोमर उपदेश सिंह तोमर राहुल गोरई विवेक राठौर मनोज नामदेव विपिन वर्मा शुगर सिंह राठौर जसराम गुप्ता रामेश्वर जाटव अनुराग गुप्ता सतीश खटीक कल्लू उपाध्याय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button