ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

स्वयं में भगवान श्रीराम के दर्शन करते हैं रामनामी

कहते हैं यदि ईश्‍वर तो हृदय में बसते हैं। शायद यही वजह है कि रामनामी समाज किसी मंदिर में जाने की बजाए भगवान श्रीराम के दर्शन खुद में ही करते हैं। यहां हर किसी में बस राम ही रचे-बसे नजर आते हैं। तो आइए जानते हैं क‍ि कौन हैं ये लोग और क्‍यों इन्‍होंने क्यों मर्यादा पुरुषोत्‍तम को अपने तन-मन में बसाया है।

ऐसे बनी परंपरा
छत्‍तीसगढ़ के ‘जमगाहन गांव’ में तकरीबन सौ बरस पहले निम्‍न वर्ग के तबके को जब मंदिर जाने से मना किया गया। तो उन्‍होंने प्रभु की पूजा का एक नया ही मार्ग खोज निकाला। सभी ने अपने शरीर पर राम नाम को गुदवाना शुरू कर दिया। पहले यह उपेक्षा के चलते शुरू किया गया था लेकिन बाद में यह परंपरा बन गई। आज भी लोग सहर्ष इसका निर्वहन कर रहे हैं।
राम नाम से बन गए रामनामी
राम का नाम इस तरह से खुद पर लिखवाने के चलते जमगाहनगांव के इस निम्‍न तबके की परिभाषा ही बदल गई। अब इन्‍हें रामनामी समाज के नाम से जाना जाता है। पूरे देश में इन्‍हें इसी विशेष समाज के नाम से जाना-पहचाना जाता है।
जय श्री राम का करते हैं संबोधन
बरसों पहले मंदिर जाने से रोके गए रामनामी समाज के लोग मूर्ति पूजा करते ही नहीं। वह बस अपने शरीर पर रामनाम गुदवाते हैं। इसके अलावा राम का नाम गुदवा लेने के बाद इस समाज के लोग मदिरा को हाथ तक नहीं लगाते। साथ ही नियमित रूप से राम नाम के मंत्र का जाप करते हैं। दैनिक अभिवादन में जय श्री राम का संबोधन ही प्रयोग करते हैं।
रामनामियों की श्रेणी
रामनामियों की अपनी ही एक श्रेणी हैं। इसमें शरीर के अलग-अलग भागों और पूरे शरीर पर राम नाम लिखवाने वालों को अलग-अलग श्रेणी में रखा जाता है। इसमें जो शरीर के किसी एक भाग पर राम नाम लिखवाते हैं, उन्‍हें रामनामी कहते हैं। यदि माथे पर राम का नाम गुदवाया हो तो उसे शिरोमणि रामनामी कहते हैं। इसके अलावा अगर पूरे माथे पर ही राम का नाम गुदवाया हो तो उसे सर्वांग रामनामी कहते हैं। वहीं जो पूरे शरीर पर राम का नाम गुदवा लेता है उसे नखशिख रामनामी कहते हैं।

Related Articles

Back to top button