ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

नीतिश उस नाव पर सवार, जिसमें छेद ही छेद : सुशील मोदी 

पटना । एक ओर जहां नीतीश कुमार विपक्षी एकता को मजबूत करने में जुटे हैं, तब वहीं दूसरी ओर भाजपा नीतिश पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। कभी नीतीश कुमार के करीबी रहे सुशील कुमार मोदी ने उनपर निशाना साधा है। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश एक ऐसी नाव पर सवार हो रहे हैं, जिसमें छेद ही छेद है। कांग्रेस एक डूबता जहाज है। राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो नीतीश कुमार बिहार नहीं संभाल पा रहे, उपचुनाव नहीं जीत पा रहे, वे देश का नेतृत्व करेंगे,
इसके पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सभी के मन में प्रधानमंत्री बनने की इच्छा है। नीतीश उसमें प्रबल दावेदार हैं। इसलिए ये जा रहे हैं मिलने के लिए, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से बड़ी मुश्किल से अपॉइंटमेंट मिला है। उन्होंने कहा कि नीतीश ये जान लें कि 2024 का पद खाली नहीं है और इनकी राजनीतिक दुर्गति होना अभी बाकी है। माना जा रहा है कि 2024 के आम चुनाव में नीतीश विपक्षी एकता के सूत्रधार साबित होने वाले हैं। इसके पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी एकता को लेकर जबरदस्त तरीके से तंज कसा था। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर जब कुछ दल फंसते हैं, तब इकट्ठा होने की कोशिश करते हैं।
केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे कुछ दल जब एकत्रित होते हैं, तब महाठगबंधन बनता है। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में भी यहीं महाठगबंधन बना था लेकिन कुछ नहीं हो पाया क्योंकि जनता जानती है कि विपक्षी दल भ्रष्टाचार में डूबे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इनका मुकाबला नरेंद्र मोदी से है, जिनकी 22 साल की सीएम से पीएम तक की राजनीति ईमानदार और साफ रही है।

Related Articles

Back to top button