ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

पिता और सौतले भाई ने विवाहित बेटी का किया सौदा

Udaipur: जिले के फलासिया क्षेत्र में एक विवाहिता का उसके पिता और सौतेले भाई ने दो लाख रुपए में सौदा कर दिया। तीन महीने बाद खरीदार के चंगुल से निकली विवाहिता ने अपने मामा के साथ थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। जिस पर फलासिया थाना पुलिस ने आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को अदालत में पेश दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जबकि खरीदार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाशी शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने कुछ दिन पहले थानाधिकारी प्रभुलाल मीणा के समक्ष पेश होकर परिवाद पेश किया था। जिसमें उसने बताया कि बचपन में उसकी मां वरदी बाई की मौत हो गई थी। जिसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। उसकी सौतेली मां से तीन बेटे और एक बेटी हुई। 8 साल पहले पिता ने उसकी शादी उपली सिगरी निवासी युवक से जबरन कर दी। जिसके बाद उसका एक बेटा और एक बेटी हुई। पति द्वारा लगातार प्रताड़ित करने पर वह पीहर लौट आई थी। तीन साल पहले उसकी दूसरी शादी देई माता में की थीं जिससे एक और बेटी हुई। दूसरा पति अन्य एक महिला को घर ले आया, जिसके बाद वह पीहर लौट आई थी।

तीन महीने तक रही बंधक, हर रोज खरीदार करता था दुष्कर्म

तीन महीने पहले उसके पिता और सौतेले भाई ने सिरोही जिले के ईश्वर नामक व्यक्ति से उसका सौदा दो लाख रुपए में किया था। ईश्वर ने तीन महीने तक उसे अपने घर में बंधक बनाए रखा और हर दिन उसके साथ दुष्कर्म होता रहा। 9 दिन पहले मौका पाकर वह वहां से भाग निकली थी और सीधे अपने मामा के घर पहुंची, जो उसे थाने लेकर आए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

 

Related Articles

Back to top button