ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

युवक की चाकू घोंपकर की हत्‍या, घर से 100 मीटर दूरी पर मिला शव

परसा: सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में परसा-सिवान स्टेट हाईवे पर सगुनी नहर के पास एक युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान परसा थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव निवासी स्व रामजीत सिंह के 26 वर्षीय पुत्र वीरू कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वीरू कुमार बुधवार की रात्रि करीब पौने दस बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से निकला। वीरू के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके दो बड़े भाई बाहर रहते हैं और वीरू अविवाहित है। रात में घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटा। सुबह में उसका शव सगुनी नहर के पास गांव के कुछ लोगों ने देखा। इसके बाद इसकी सूचना वीरू की चाची को दी गई।

सूचना मिलते ही परिवार के सभी सदस्य भागते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा है। वीरू के सिर पर चाकू व धारदार हथियार से प्रहार किया गया है, जिससे उसकी मौत हुई है।

इस संबंध में परसा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस घटनास्थल की तहकीकात कर रही है ताकि हत्या के संदर्भ में कोई जानकारी मिल जाए। सभी बिंदुओं पर  जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही हत्याकांड में संलिप्त बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिस जगह से वीरू का शव बरामद किया गया है, उस जगह से उसके घर की दूरी मात्र 100 मीटर की है। घर के नजदीक में ही हत्या की वारदात को लेकर पूरे गांव में सनसनी है।

 

Related Articles

Back to top button