ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ”तू झूठी मैं मक्कार” की कमाई 150 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इस समय हडकंप मचा हुआ है। भोला, दसरा और रावणासुर जैसी बड़ी हिंदी और साउथ फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

इन फिल्मों की टक्कर में जहां आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की मर्डर मिस्ट्री ‘गुमराह’ अपनी राह से भटक गई, तो वहीं रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रॉम-कॉम ‘तू झूठी, मैं मक्कार’ ने बॉक्स ऑफिस पर 36 दिन बाद भी अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म का कलेक्शन 36 दिनों बाद भी वीकेंड पर बढ़ रहा है और अब ये फिल्म इंडिया में 150 करोड़ के पार हो गई है।

36 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कर रही है अच्छी कमाई

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी लव रंजन की फिल्म ‘तू झूठी, मैं मक्कार’ में पहली बार नजर आई। दोनों की केमिस्ट्री ने पहली बार में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। 15.73 करोड़ की नेट ओपनिंग करने वाली ये फिल्म दुनियाभर में काफी समय पहले ही 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है।

बीते महीने आठ मार्च को होली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म के लिए लोगों में दीवानगी कम नहीं हो रही है। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक 170 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ‘तू झूठी, मैं मक्कार’ की अब तक नेट कमाई 143 करोड़ की हुई है।

वर्ल्डवाइड इतना है तू झूठी, मैं मक्कार का कलेक्शन

तू झूठी, मैं मक्कार इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तो अच्छी कमाई कर ही रही है, लेकिन दुनियाभर में भी इस फिल्म ने टोटल 218 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने 36वें दिन यानी कि अपने पांचवें हफ्ते में भी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

बुधवार को इस फिल्म की कारोबार लगभग 27 लाख का हुआ है। अगर आप तू झूठी, मैं मक्कार का कलेक्शन रिकॉर्ड देखेंगे तो फिल्म की कमाई शनिवार और रविवार को बढ़ी है। ब्रह्मास्त्र के बाद ये रणबीर कपूर की दूसरी फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया है।

इससे पहले अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने 415 करोड़ के आसपास दुनियाभर में कमाई की थी। अब रणबीर कपूर जल्द ही रश्मिका मंदाना के साथ संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आएंगे।

 

Related Articles

Back to top button