ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

खुरालगढ़ में पैदल जा रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ी बेकाबू ट्राली

होशियारपुर। खुरालगढ़ के पास बुधवार देर रात पैदल चल रहे श्रद्धालुओं पर एक ट्राली जा चढ़ी। इस भीषण हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 13 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।

बताया गया कि मृतक जिला नाभा के गांव भादसों जिंदल में रहते थे। ये सभी मेहनत मजदूरी करते थे। मूलरूप से ये सभी उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के निवासी थे। नाभा में यह सभी काम करते थे।

बैसाखी के अवसर पर ये सभी नाभा से खुरालगढ़ के मत्था टेकने के लिए जा रहे थे। तपोस्थल से कुछ दूरी पर ढलान है। यह सभी पैदल चल रहे थे। इसी दौरान ढलान पर खड़ी ट्राली बेकाबू हो गई और श्रद्धालुओं पर जा चढ़ी।

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 3 की मौत

बता दें कि खुरालगढ़ में श्रद्धालुओं के साथ दो दिनों में यह दूसरा हादसा है। मंगलवार की रात यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर पर श्रद्धालु सवार थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब सभी लोग बैसाखी के मौके पर लंगर का इंतजाम करने के लिए गढ़शंकर उप प्रमंडल के श्री खुरालगढ़ साहिब जा रहे थे। जब वे गढ़ी मानासोवाल गांव के पास पहुंचे तो वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा जिससे वाहन पलट गया।

घायल सिविल अस्पताल में भर्ती

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान लुधियाना जिले के जसविंदर सिंह (उम्र 28), दविंदर सिंह (उम्र 13) और दर्शन सिंह (उम्र 60) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है और घायलों को यहीं सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Related Articles

Back to top button