ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

रवींद्र जडेजा ने टी20 में संजू सैमसन को बोल्ड कर हासिल की खास उपलब्धि

IPL: आईपीएल 2023 के 17वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जडेजा ने चेन्नई की तरफ दो विकेट हासिल किए। इसके साथ ही जडेजा ने टी20 करियर में अपने 200 विकेट और 2000 से भी ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

गौरतलब हो कि जडेजा ने 9वें ओवर की 3 बॉल पर देवदत्त पडिक्कल को डीप बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग पर डेवोन कॉनवे के हाथों कैच कराया। एक गेंद बाद ही रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को शून्य पर क्लीन बोल्ड कर दिया। जडेजा ने सटीक लेंथ वाली गेंद डाली। गेंद तेजी से सीधी निकली और संजू पढ़ने में बुरी तरह चूके और उनका ऑफ स्टंप उखड़ गई।

गेंद और बल्ले से किया शानदार प्रदर्शन

बता दें कि जडेजा ने मैच में न सिर्फ बेहतरीन गेंदबाजी, बल्कि शानदार बल्लेबाजी भी की। जडेजा ने 15 गेंद पर 27 रन की पारी खेली। इस दौरान एक चौका और एक सिक्स लगाया। धोनी ने 17 गेंद पर 31 रन का योगदान दिया। धोनी ने 1 चौके और तीन सिक्स लगाए। हालांकि, चेन्नई यह मैच 3 रन से हार गया।

जोस बटलर ने खेली तुफानी पारी

हालांकि, अगली ही गेंद पर अश्विन भाग्यशाली रहे, जब स्लिप में मोईन ने उनका कैच छोड़ दिया। जडेजा ने चार ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए। बता दें कि राजस्थान की तरफ से जोस बटलर ने अर्धशतक लगाया। बटलर ने 52 रन बनाए। पडिक्कल ने 38 रन बनाए। हेटमायर और आर अश्विन ने 30-30 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स यह मैच 3 रन से हार गया।

 

Related Articles

Back to top button