ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

मस्क ने कहा………..भारत में सोशल मीडिया से जुड़े कानूनों का पालन करेंगे 

वाशिंगटन । दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वास्तव में क्या हुआ जब ट्विटर ने 2023 की शुरुआत में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचनात्मक डॉक्यूमेंट्री से संबंधित सामग्री को हटा दिया था। मस्क ने कहा कि सोशल मीडिया सामग्री से जुड़े कुछ नियम भारत में काफी सख्त हैं। जनवरी में भारत ने 2002 के गुजरात दंगों के दौरान तब के सीएम मोदी के नेतृत्व पर सवाल उठाने वाली बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री को ब्लॉक करने का आदेश दिया, जिसमें कहा गया था कि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी क्लिप को साझा करने पर भी रोक लगा दी गई थी।
केंद्र सरकार की सलाहकार कंचन गुप्ता ने कहा था कि केंद्र ने ट्विटर को डॉक्यूमेंट्री के वीडियो से जुड़े 50 से अधिक ट्वीट ब्लॉक करने के आदेश जारी किए थे। श्रीमति गुप्ता ने कहा था कि हालांकि बीबीसी ने भारत में वृत्तचित्र का प्रसारण नहीं किया था, लेकिन वीडियो को कुछ यूट्यूब चैनलों पर अपलोड किया गया था। मस्क ने एक साक्षात्कार में कहा कि मैं इस विशेष स्थिति से अवगत नहीं हूं … नहीं जानता कि वास्तव में भारत में कुछ सामग्री की स्थिति के साथ क्या हुआ है।
2002 में दंगों के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी के शासनकाल पर डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। मस्क ने कहा कि अगर हमारे पास यह विकल्प है कि या तब हमारे लोग जेल जाएं या हम कानूनों का पालन करें, तब हम कानूनों का पालन करने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button