ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

गहलोत ने 2030 तक राजस्थान को नंबर एक बनाने की कही बात

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में चल रही आंतरिक खींचतान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में गहलोत ने साल, 2030 तक राजस्थान को प्रत्येक योजना में नंबर एक प्रदेश बनाने की बात कही है।

महंगाई राहत कैंप

गहलोत ने लोगों से राज्य सरकार की ओर से 24 अप्रैल से प्रदेश में प्रारंभ किए जा रहे महंगाई राहत कैंप में पहुंचने का आग्रह किया है। कैंप में किसी तरह की परेशानी होने पर 181 टोल फ्री नंबर पर काल करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इन कैंपों में दस योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लोगों का पंजिकरण होगा। इनमें मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना। इस योजना के तहत पांच सौ रूपये राज्य सरकार प्रत्येक गैस सिलेंडर पर सब्सिड़ी देगी।

मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना

इस योजना में प्रत्येक परिवार को 100 यूनिट बिजली नि:शुल्क मिलेगी। साथ ही 100 यूनिट से ज्यादा बिजली का उपभोग करने वालों को छूट मिलेगी। कृषि बिजली उपभोक्ताओं को हजार यूनिट प्रति माह नि:शुल्क मिलेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा अधिनियम में शामिल होने वाले परिवारों को अन्नपूर्णा फूड पैकेट मिलेंगे।

मनरेगा में अब 100 दिन के स्थान पर 125 दिन का रोजगार मिलेगा। कैंपों में जनआधार कार्ड के माध्यम से 25 लाख तक का दुर्घटना बीमा करवाया जा सकेगा। पशु बीमा भी करवाया जा सकेगा।

 

Related Articles

Back to top button