ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

गांगुली, रोहित, हार्दिक और अभिनेता आमिर खान के खिलाफ, तमन्‍ना ने याचिका दर्ज कराई

New Delhi: बिहार के मुजफ्फरपुर के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने जिला कोर्ट में पूर्व भारतीय कप्‍तान सौरव गांगुली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, अभिनेता आमिर खान और अन्‍य लोगों के खिलाफ जनहित याचिका दर्ज कराई और इन पर सट्टेबाजी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दायर याचिका में तमन्‍ना हाशमी ने दावा किया कि ये खिलाड़ी और अभिनेता आईपीएल से संबंधित कई ऑनलाइन गेम्‍स के जरिये युवाओं को सट्टेबाजी में शामिल करके उनके वर्तमान व भविष्‍य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

हाशमी ने कहा, ”ये लोग देश के युवाओं को बहका रहे हैं और उन्‍हें सट्टेबाजी में शामिल होने के लिए जोर दे रहे हैं। वो उन्‍हें आकर्षक प्राइज के साथ उकसा रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही वो युवा को सट्टेबाजी की लत लगा रहे हैं। क्रिकेट और फिल्‍म आइकॉन कई गेमिंग शो को प्रमोट कर रहे हैं और लोगों को आईपीएल की टीम बनाने के लिए प्रोत्‍साहित कर रहे हैं। इनमें से कुछ लोग प्राइज जीत रहे हैं, लेकिन इसका खामियाजा जुए की लत लगना भी है।”

तमन्ना हाशमी ने कहा है कि आजकल विभिन्न प्रकार के मोबाइल गेमिंग एप के माध्यम से टीम बनाकर खुलेआम बड़े पैमाने पर जुआ खिलवाने का काम किया जा रहा है। आरोपितगण करोड़ों रुपये लेकर इसका प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। देश के करोड़ों युवा व किशोर इन आरोपितों को अपना आदर्श मान रहे हैं और हर रोज करोड़ों रुपये गंवा रहे हैं।

आरोपितों के प्रचार-प्रसार के बहकावे में आकर करोड़ों युवा व किशोर अपने जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। इससे देश के नौनिहालों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। इस मामले की सुनवाई 22 अप्रैल को तय की गई है। बता दें कि तमन्‍ना हाशमी ने पहले भी कई दिग्‍गज व्‍यक्तियों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दर्ज कराई हैं।

 

Related Articles

Back to top button