ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

सिहोरा रोड पर चालक को आया अटैक, ट्रक लहराते हुए खेत में जाकर पलटा।

मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित सिहोरा रोड पर आज उस वक्त अफरातफरी मच गई. जब एक ट्रक अचानक लहराते हुए खेत में जाकर पलट गया. राह चलते लोगों सहित आसपास के लोग पहुंच और चालक को बाहर निकालकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी. ऐसा कहा जा रहा है कि ट्रक चलाते वक्त अटैक आने से चालक की मौत हुई है. बताया गया है कि औरंगाबाद से मैदा लोड करके ट्रक जबलपुर के लिए रवाना हुआ. चालक जब सिहोरा से मोहसाम होते हुए आगे बढ़ रहा था. इस दौरान चालक को अटैक आ गया और ट्रक लहराते हुए सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गया. ट्रक को लहराते हुए खेत में पलटते देख राह चलते लोगों सहित आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई. इस बीच कुछ लोग पहुंच गए और चालक को बाहर निकालकर देखा तो उसके शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं थे. घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने जांच की तो चालक के जेब से एक पर्ची मिली है जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि ट्रक में मैदा लोड कर औरंगाबाद से आ रहा था. पुलिस ने शव को सिहोरा के शाासकीय अस्पताल पहुंचाकर शिनाख्ती के प्रयास शुरु कर दिए है. गौरतलब है कि इसके पहले भी दमोहनाका चौराहा पर भी ऐसा हादसा हो चुका है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button