ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

निकोलस पूरन के बल्ले से निकली आईपीएल 2023 की सबसे तेज फिफ्टी

IPL: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद चिन्नास्वामी के मैदान पर निकलोस पूरन का तूफान आया। लखनऊ सुपरजायंट्स के विकेटकीपर बल्‍लेबाज निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल 2023 की सबसे तेज फिफ्टी जड़ डाली है।

पूरन ने 15 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

पूरन ने 340 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान कैरेबियाई खिलाड़ी ने 3 चौके और छह गगनचुंबी छक्के जमाए। पूरन के बल्ले से निकली 15 गेंदों में फिफ्टी आईपीएल इतिहास की संयुक्त रूप से दूसरी सबसे तेज फिफ्टी भी है। पूरन से पहले युसूफ पठान और सुनील नरेन भी 15 गेंदों में इस लीग में अपना अर्धशतक जमा चुके हैं। युसूफ ने साल 2014, तो नरेन ने 2017 में यह कारनामा करके दिखाया था।

रहाणे ने 19 गेंदों में जमाया था अर्शशतक

आईपीएल 2023 में पूरन से पहले इस सीजन सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के नाम दर्ज था, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। रहाणे ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

राहुल-कमिंस के नाम सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड केएल राहुल और पैट कमिंस के नाम है। केएल राहुल ने साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए 14 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी। वहीं, कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ साल 2022 में मात्र 14 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था।

 

Related Articles

Back to top button