ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

दिल्‍ली-मुंबई की प्लेइंग 11 मे दोनों टीमें अपने-अपने प्रमुख खिलाड़‍ियों को आजमाएगी

आईपीएल 2023 के पहले हफ्ते में सबसे फिसड्डी साबित हुई दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम मगंलवार की रात को एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। दिल्ली इस सीजन हार की हैट्रिक लगा चुकी है और अपने घर में वॉर्नर एंड कंपनी को पहली जीत की तलाश होगी।

औंधे मुंह गिरी है पांच बार की चैंपियन

वहीं, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन अबतक औंधे मुंह गिरी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों करारी हार झेलने के बाद रोहित की पलटन को काम तमाम चेन्नई सुपर किंग्स ने भी किया। मुंबई के स्टार खिलाड़ियों से सजे बैटिंग ऑर्डर ने अब तक बेहद निराश किया है। कप्तान रोहित शर्मा खुद भी बल्ले से बुरी तरह नाकाम रहे हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव और कैमरून ग्रीन भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके हैं।

पांच छक्के खाने वाले यश दयाल का कुछ यूं बढ़ाया केकेआर ने हौसला, रिंकू सिंह भी बने मुश्किल समय में सहारा

आर्चर ने मिस किया था आखिरी मुकाबला

पहले दोनों ही मैचों में मुंबई के बॉलर्स भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। जोफ्रा आर्चर की रफ्तार टीम के काम नहीं आई है, जबकि जेसन बेहरेनडोर्फ और युवा तेज गेंदबाज अरशद खान भी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। जोफ्रा आर्चर मुंबई की ओर से पिछले मैच नहीं खेले थे और वह इस मुकाबले के लिए भी उपलब्ध हो पाएंगे या नहीं यह बड़ा सवाल है।

दिल्ली की भी हालत खस्ता

दिल्ली कैपिटल्स की कहानी भी मुंबई इंडियंस या फिर यूं कहिए कि उनसे भी ज्यादा खराब रही है। बल्लेबाजी में पृथ्वी शॉ और मनीष पांडे जैसे बल्लेबाज लगातार मैचों में सस्ते में पवेलियन लौटे हैं, तो कप्तान डेविड वॉर्नर का स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में है। विदेशी बल्लेबाज रिले रोसौव और रोवमेन पॉवेल भी अभी तक अपनी ताकत का प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। मिचेल मार्श लास्ट मैच की तरह इस मुकाबले में भी खेलते नजर नहीं आएंगे।

खलील-नॉर्किया की हुई है जमकर पिटाई

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज भी इस सीजन अब तक लय से भटके हुए नजर आए हैं। खलील अहमद ने आखिरी मैच में 2 ओवर में 31 रन लुटाए थे, तो एनरिक नॉर्किया ने बिना कोई विकेट हासिल किए 4 ओवर में 44 रन खर्च कर डाले थे। स्पिन विभाग में कुलदीप और अक्षर का भी जादू नहीं चल सका है।

डीसी बनाम एमआई संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग 11 : पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, रिले रोसौव, ललित यादव, अक्षर पटेल, रोवमेन पॉवेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्किया, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अरशद खान, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला।

 

Related Articles

Back to top button