ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

देश के अधिकतर राज्यों में 5 दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

नई दिल्ली । देशभर के अधिकतर राज्यों में पिछले महीने बारिश होने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलती रही। फरवरी में तापमान औसत से अधिक दर्ज किया गया था, लेकिन मार्च में इसमें काफी कमी आ गई। अब एक बार फिर से पारा बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि गर्मी का कहर बढ़ने वाला है। दरअसल, अगले पांच दिनों में देश के ज्यादातर राज्यों का अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होने वाली है। आने वाले दिनों में यह तापमान बढ़ेगा ही। गुजरात में पारा एक बार फिर से 40 डिग्री को छूने वाला है। अहमदाबाद में तापमान मंगलवार को 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा यूपी में भी गर्मी का कहर बढ़ने वाला है। राजधानी लखनऊ में 9 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा, जो 15 अप्रैल तक 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, राजस्थान में भी गर्मी बढ़ने वाली है।
कई राज्यों में बारिश रहेगी जारी

मौसम विभाग के अनुसार देश के कुछ राज्यों में अब भी हल्की से मध्यम गति की बारिश जारी रहने वाली है। दक्षिण भारत के राज्यों तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। ओडिशा, बंगाल में भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी। मध्य भारत में पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी तूफान की संभावना है।

Related Articles

Back to top button