ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

पाकिस्तान में आईईडी विस्फोट में 2 सैनिकों की मौत

पेशावर । पाकिस्तान के खैबर कबायली जिले की बारा तहसील में शनिवार को एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में कम से कम दो सैनिकों की मौत हो गई। मीडिया ने पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के हवाले से बताया कि हमले में नायब सूबेदार हजरत गुल (37) और सिपाही नजीर उल्लाह महसूद (34) मारे गए।
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा कि घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बल और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी तरह की एक घटना शुक्रवार शाम को स्वाबी जिले में भी हुई, जहां आतंकवादियों ने एक हथगोले से उनके वाहन पर हमला किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इफ्तार से कुछ मिनट पहले प्रसिद्ध यार हुसैन मार्केट में स्वाबी हमले की सूचना मिली थी।

Related Articles

Back to top button