ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

कांग्रेस नेताओं के परिवारजनों को भाजपा में शामिल करने की सुनियोजित रणनीति 

चेन्नई । दक्षिण के राज्यों में जो भी कांग्रेस के नेता थे। उनके पुत्र, प्रपौत्र और उनके परिवारजनों को भाजपा में शामिल कराने का काम भाजपा एक अभियान के तहत कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर देश के पहले गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के प्रपौत्र सीआर केसवन भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके पहले आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री किरण रेड्डी और केरल के कांग्रेस नेता एके एंटोनी के पुत्र अनिल एंटोनी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।
दक्षिण के राज्यों में अपने पैर फैलाने के लिए,भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के उन नेताओं के पुत्र और प्रपौत्र को भाजपा में लेकर आ रही है। जिनकी दक्षिण के राज्य में बहुत साख है। नेता पुत्रों और उनके परिवार जनों के जरिए भारतीय जनता पार्टी दक्षिण के राज्यों में अपना जनाधार बनाने की रणनीति तैयार की है। भाजपा इन दिनों बड़े पैमाने पर कांग्रेस परिवार के नेताओं को खोज- खोज कर ला रही है। जिनके स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन, अथवा स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस से निकट का संबंध रहा है। कांग्रेस नेताओं के बल पर दक्षिण में भाजपा अपने पैर जमाने जा रही है। अब इसमें उसे कितनी सफलता मिलती है। इसका पता समय आने पर लगेगा।

Related Articles

Back to top button