ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

घर के ताले तोड़ कर एक लाख की नकदी और सोने की ज्वेलरी चोरी

गांव नौशहरा में चोर घर के ताले तोड़कर नकदी और सोने के गहने चुरा ले गए। थाना पुरानाशाला पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुखविंदर सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी नौशहरा ने बताया कि वह परिवार के साथ अपने ससुराल गांव अवांखा गया था। इस बीच गांव के एक व्यक्ति ने उसे फोन पर बताया कि घर में ताला तोड़ कर चोरी हुई है।

निर्मल सिंह ने बताया कि जब वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचा तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। ऊपरी मंजिल के दरवाजे खुले हुए थे और सामान बिखरा हुआ था।

उसने कहा कि घर से एक सोने की चेन और एक लाख रुपए की नकदी चोरी हो गई थी। उसे पता चला है कि चोरी की वारदात को आरोपित सोनू और सन्नी निवासी काहनूवान ने अंजाम दिया है। दोनों पिछले दो दिन से उनके घर के आस-पास मोटरसाइकिल पर चक्कर लगा रहे थे।

मामले के जांच अधिकारी एएसआइ जगदीश सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

दो हफ्ते पहले भी हुई थी ऐसी घटना

बता दें कि दो हफ्ते पहले मास्टर कॉलोनी दीनानगर में ऐसी ही घटना हुई थी। चोर बंद पड़े घर के ताले तोड़ कर सोने के गहने और नकदी चुरा ले गए। थाना दीनानगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपित की पहचान कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

प्रमोद जोशी पुत्र लेट वेद प्रकाश निवासी मास्टर कालोनी ने बताया कि उसकी भाभी स्नेह सरिता जोशी करीब तीन दिन पहले अपनी बेटी श्रुति जोशी से मिलने के लिए नोएडा (यूपी) गई थी। जाने से पहले वह घर की निगरानी के लिए कह गई थी। जब वह देखभाल के लिए भाभी के घर पहुंचा तो देखा कि घर का दरवाजा खुला पड़ा था। उसने बताया कि अलमारी से तीन तोले सोने के गहने और करीब पांच हजार रुपए की नकदी गायब है।

 

Related Articles

Back to top button