ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

जेल में सजायाफ्ता बंदी ने गमछे से फांसी लगाकर की आत्महत्या

जांजगीर के जिला जेल में सजायाफ्ता बंदी ने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 4 दिन पहले 5 अप्रैल को बंदी बनवारी कुमार कश्यप को कोर्ट ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पाक्सो एक्ट के तहत 20 साल की सजा सुनाई थी। आज सुबह जेल में सजायाफ्ता बंदी की फांसी के फंदे में लटकता शव मिला। इसके बाद जेल में हड़कम्प मच गया है।

जांजगीर एसडीएम और तहसीलदार पहुंचे घटना स्थल

सूचना के बाद जांजगीर एसडीएम और तहसीलदार भी जेल पहुंचे थे और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मृत युवक के पास से सुसाइड नोट और लड़की की फ़ोटो भी मिली है। घटना की सूचना के बाद स्वजन भी पहुंच गए हैं और वे सदमे में हैं।स्वजन ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञात हो कि 15 मार्च 2022 को नवागढ़ थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

बंदी को बीस साल की हुई थी सजा

8 अप्रैल 2022 को लड़की के मिलने के बाद पुलिस ने बयान लिया था। और दुष्कर्म के आरोप में 15 मई 2022 को नवागढ़ पुलिस ने पामगढ़ थाना क्षेत्र के खैरा गांव के युवक बनवारी कुमार कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने उसे हाल ही में बीस साल की सजा दी थी। इसके बाद उसने यह कदम उठाया। बहरहाल एसडीएम और पुलिस के अधिकारी जेल पहुंचे हैं और मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button