ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ से जुड़ा इस हसीना का नाम

यशराज फिल्म्स यानी कि वाईआरएफ की स्पाई दुनिया की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक सिद्धार्थ आनंद की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉर’ थी। इस मूवी में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ने खूब धमाल मचाया था। वहीं, अब इसके सीक्वल ‘वॉर 2’ के एलान ने फैंस के उत्साह को बढ़ाया हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो इस फ्रेंचाइजी के लिए ऋतिक रोशन के नाम पर मुहर लग चुकी है। इतना ही नहीं अब इस फिल्म से जुड़ने के लिए एक बेहतरीन हसीना का नाम सामने आया है।

‘वॉर 2’ से जुड़ा आलिया भट्ट का नाम 

‘वॉर 2’ को सिद्धार्थ आनंद के बजाए ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के निर्देशक अयान मुखर्जी डायरेक्ट करने जा रहे हैं। वहीं, फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इसके दूसरे पार्ट में एक्शन, थ्रिलर और मनोरंजन का डबल डोज होने जा रहा है। इतना ही नहीं फिल्म से जुड़ने के लिए लीड एक्ट्रेस के नाम पर भी अपडेट आना शुरू हो गया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य किरदार में नजर आएंगी। बताते चलें कि ‘वॉर’ में वाणी कपूर और ऋतिक रोशन की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था।

बीते दिन ‘वॉर 2’ से जुड़ने के लिए ‘आरआरआर’ स्टार जूनियर एनटीआर का भी नाम सामने आया था। हालांकि, अब तक जूनियर एनटीआर के नाम पर ऑफिशियल मुहर नहीं लग पाई है, वह फिल्म में आएंगे या नहीं इसको लेकर अब भी चर्चा जारी है, वहीं अगर जूनियर एनटीआर इस फिल्म से जुड़ेंगे तो यह उनका आलिया भट्ट के साथ दूसरा प्रोजेक्ट होगा।

‘वॉर 2’ में नजर आएंगे ये सितारे!

‘वॉर 2’ से जुड़ने के लिए आलिया भट्ट का नाम सामने आने पर उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो उठे हैं, लेकिन अभी आलिया के इससे जुड़ने को लेकर भी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। इतना ही नहीं ऋतिक रोशन की इस मूवी में दीपिका पादुकोण को भी कास्ट किए जाने की खबरें हैं। ‘वॉर 2’ में शरवरी वाघ भी लीड रोल में नजर आ सकती हैं। इस तरह यह एक मल्टी-स्टारर फिल्म होने जा रही है। फैंस अब इसकी फाइनल स्टार-कास्ट लिस्ट आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button