ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

नीलगाय को बचाने में बस पलटी बिजली के पोल से टकराई कई यात्री घायल।

देवास के सोनकच्छ में नीलगाय को बचाने के चक्कर में 50 यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसा इंदौर-भोपाल हाईवे पर रविवार सुबह करीब 4.30 बजे हुआ। हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सोनकच्छ सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर देवास रेफर किया गया है। बस की टक्कर से नीलगाय भी घायल हुई है, उसे इलाज के लिए वन विभाग के रेस्ट हाउस ले जाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वर्मा ट्रेवल्स जबलपुर की बस इंदौर जा रही थी। सोनकच्छ में ग्राम रोलु पिपलिया फाटे के पास अचानक नीलगाय बस के सामने आ गई। ड्राइवर ने गाय को बचाने के लिए बस खेत की तरफ मोड़ ली। अनियंत्रित होकर बस 20 मीटर दूर जाकर बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। राहगीरों ने हाईवे पर तैनात डायल-100 को सूचना दी। पुलिस ने बस के कांच फोड़कर यात्रियों को निकाला। सोनकच्छ थाना टीआई नीता देअरवाल ने घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button