ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, मां की मौत, बेटे की हालत गंभीर।

गोहद भिंड के कमलापुर रोड पर एक ट्रेक्टर ड्रायवर ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मां, बेटा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर्स ने चेकअप के बाद मां को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल बेटा का इलाज चल रहा है। ग्वालियर के ठाटीपुर निवासी योगेश जाटव (22) पुत्र बनवारीलाल जाटव ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां मथुराबाई को लेकर अपने मामा के यहां कमलापुर आया था वह अपनी मां को बाइक से लेकर ग्वालियर घर जा रहा था। वह कमलापुर रोड पर पहुंचा ही था, तभी शीतला माता मंदिर के पास एक ट्रैक्टर ड्रायवर ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर उनके मामा भी पहुंच गए। जहां उसे उन्हें आनन फानन में अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डाक्टर्स ने मथुराबाई को चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button