ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

नहीं दे पाए कार लोन की EMI तो तुरंत कर लें ये काम

गाड़ी खरीदना हर किसी का सपना होता है। लोग इसके सेविंग्स करते हैं और साथ ही जरूरत पड़ने पर लोन भी लेते हैं। कई बार देखा गया है कि लोग कई बार अपने बजट से बाहर की गाड़ी खरीद लेते हैं। इस कारण लोन की किस्त भरने में उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

कार लोन लेने पर गाड़ी को बैंक गिरवी रख लेते हैं। इस कारण लोन न चुकाने पर आपकी कार को बैंक द्वारा वापस ले लिया जाता है। यही नहीं इसके साथ आपकी क्रेडिट प्रोफाइल पर भी बुरा असर होता है, जिसके बारे में हम अपनी रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं।

क्रेडिट स्कोर

अगर आप अपनी ईएमआई समय से नहीं चुकाते हैं, तो फिर इसका सीधा असर आपकी क्रेडिट प्रोफाइल पर होता है। आपका क्रेडिट तेजी से गिरता है और आपकी क्रेडिट हिस्ट्री भी प्रभावित होती है।

अधिक ब्याज और पेनल्टी

अगर आप अपनी गाड़ी की किस्ते देरी से चुका रहे हैं, तो आपको देरी के कारण ब्याज और पेनल्टी का भुगतान करना पड़ेगा। इससे आप पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा।

रिकवरी के लिए कॉल

लोन न चुकाने पर नोटिस के साथ बैंक और फाइनेंस कंपनियों की ओर से रिकवरी के लिए कॉल और एसएमएस भी आ सकते हैं, जिससे आपको स्ट्रेस या अन्य मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कानूनी नोटिस

देरी से या फिर किस्त के न चुकाने पर आपको बैंक या फिर फाइनेंस कंपनी की ओर से कानूनी नोटिस का भी सामना करना पड़ सकता है। इससे आपका खाता एनपीए भी हो घोषित किया जा सकता है।

भविष्य में लोन लेने में समस्या

ईएमआई न भरने के कारण आपकी साख बैंक या फाइनेंस कंपनी की नजर में गिर सकती है। ऐसे में अगर आप दोबारा लोन लेने जाते हैं, तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

 

Related Articles

Back to top button