ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

जापान में हिकिकोमोरी से पीड़ित 15 लाख लोग घरों में कैद 

टोक्यो । जीवन की परेशानियों से तंग आकर बहुत से लोग अकेला ही रहना पंसद करते हैं। मामला तब ज्यादा बिगड़ जाता है, जब इसतरह के लोगों की तादा इतनी बढ़ जाए की सरकार भी टेंशन में आ जाए है। एक देश में इनदिनों यही हो रहा है। यहां 15 लाख लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। ये रिलेशनशिप और कोविड में नौकरी जाने जैसे मुद्दों से परेशान हैं। इसमें 15 साल से लेकर 64 साल तक के लोग शामिल हैं।
मामला जापान का है। इसतरह के लोगों की संख्या जापान की आबादी का 2 फीसदी है। इसमें से पांच तिहाई ने इसके लिए वजह कोरोना को मनाते है। जापान में लोगों के एकांत में रहने और समाज से खुद को काटने की प्रक्रिया को हिकिकोमोरी कहा जाता है।
एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका के अनुसार, उस शख्स को हिकिकोमोरी से पीड़ित माना जाता है, जब वह कम से कम छह महीने तक समाज से दूरी बनाए रखने जैसा व्यवहार करता है। हिकिकोमोरी से पीड़ित व्यक्ति घर से बाहर निकलने से मना कर देता है, चाहे फिर स्कूल जाने की बात हो, दफ्तर जाने की हो या फिर घर का सामान बाहर स्टोर से खरीदने की बात हो। ये लोग घर से बाहर कदम रखने से ही इनकार कर देते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार हिकिकोमोरी के पीछे की वजहें पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। कुछ मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि इंसान जीवन में किसी तनावपूर्ण घटना से तंग आकर खुद को समाज से काट लेता है। कुछ शोध में ये बात भी सामने आई है, कि हिकिकोमोरी का संबंध परिवार में दिक्कतें या दर्द का अनुभव भी होता है। जापान में बीते कुछ वर्षों में लोगों द्वारा समाज से खुद को एकदम अलग किए जाने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस चिंता, डिप्रेशन या समाज में भय की स्थिति से भी जोड़ा जाता है।

Related Articles

Back to top button