ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

ढाणी में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म के बाद थिनर डाल लगाई आग, महिला की हुई मौत

बाड़मेर जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक ढाणी में एक विवाहिता को अकेला पाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसके ऊपर थिनर डालकर आग लगा दी। आग लगने के बाद महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

इधर, गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को बालोतरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया है। पचपदरा डीएसपी भी विवाहिता के बयान लेने के लिए एंबुलेंस के साथ जोधपुर गए। डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता कमर से ऊपर का शरीर बुरी तरह से जल चुका था इस कारण वो बोलने की स्थिति में नहीं थी। परिजनों की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। विवाहिता की जोधपुर में देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

पचपदरा डीएसपी के मुताबिक परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। वहीं, आरोपी शकुर पुत्र कालू खान बांगड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या से लोगों में आक्रोश है।

 

Related Articles

Back to top button