ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना। अवैध पाइप फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में संचालित एक अवैध पाइप फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की गई है। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर कमिश्नर मोहित मलिक की टीम के द्वारा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लश्करीपुरा में नकली पाइप बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा गया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने भारी मात्रा में नकली पाइप बरामद कर निर्माण सामग्री भी जब्त करने की खबर है। बताया जाता है कि नकली किसान पाइप बनाने फैक्ट्री लंबे समय से अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। इसकी शिकायत दिल्ली तक पहुंची थी। कमिश्नर मोहित मलिक के नेतृत्व में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर कापी राइट एक्ट के तहत टीम द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई मुरैना और बामोर में संचालित फैक्ट्रियों में की गई है। कार्रवाई के लिए टीम के पहुंचते ही फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। टीम पता लगा रही है कि फैक्ट्री का मालिक कौन है कब से यह धंधा चल रहा था। टीम ने कार्रवाई में स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया है। समाचार के लिखे जाने जाने तक कार्रवाई जारी थी। टीम ने कितनी मात्रा में और कितने की पाइप जब्त की है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। संभवतः कार्रवाई पूरी होने के बाद अधिकृत जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button