ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में मुख्यमंत्री के आगमन पर काले झंडे दिखाने की योजना बना रहे थे।

मुरैना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुरैना आने से पहले पुलिस ने 100-150 कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा समेत 100-150 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस गाड़ी में डालकर ले गई। कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की रणनीति बना रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मुरैना में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में लाडली बहना कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मंच से ही रिमोट के जरिए 1982 करोड़ की लागत से बनने वाली 621 स्वास्थ्य संस्थाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। मुरैना में मुख्यमंत्री की घोषणाएं... मुरैना के लिए ग्वालियर एयरपोर्ट से शनिदेव मंदिर तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। मुरैना को रिंग रोड से जोड़ा जाएगा। सभी जिला चिकित्सालयों को एमआरआई मशीन देंगे। इसकी शुरुआत सबसे पहले मुरैना समेत 5 जिलों से करेंगे। मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना भी लाएंगे। इसके तहत गर्भवती बहनों के पति अगर आयकर दाता नहीं हैं, तो उनको गर्भावस्था के दौरान 4 हजार रु. दिए जाएंगे। प्रदेश के सभी 52 जिलों के जिला चिकित्सालयों में 25-25 लाख रु. की लागत से मॉड्यूलर किचन बनाए जाएंगे। जिला चिकित्सालयों में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 2.50-2.50 करोड़ रु. दिए जाएंगे। स्टेट ऑयल सप्लाई डिपार्टमेंट की स्थापना की जाएगी। इसके लिए भी 50 - 50 लाख रु. हर अस्पताल को दिए जाएंगे। आने वाले दो साल में ग्रामीण क्षेत्रों में जितने उप स्वास्थ्य केंद्र भवन विहीन हैं, इन सबके भवन बनाकर दे दिए जाएंगे। दवा उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संभागीय स्तर पर ड्रग वेयर हाउस की स्थापना की जाएगी। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा समेत 10 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस गाड़ी में डालकर ले गई। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा समेत 10 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस गाड़ी में डालकर ले गई। 1982 करोड़ के 621 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन स्वास्थ्य विभाग प्रदेश के 35 जिला अस्पतालों में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक के निर्माण कराएगा। ये ब्लॉक, इंटेनसिव केयर यूनिट की तरह होंगे। इसमें एक साथ 50 मरीजों को भर्ती कर इलाज की सुविधा दी जा सकेगी। वैसे क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक का उपयोग कोविड जैसी आपदा के दौरान विशेष रूप से किया जाएगा, लेकिन अन्य सामान्य दिनों में गंभीर मरीजों को इसमें भर्ती रखने की सुविधा मिलेगी। प्रदेश में 161 ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण भी कराए जाना स्वीकृत किए गए हैं। मुरैना में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। मुरैना में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। 84 अस्पताल भवनों का लोकार्पण हनुमान जयंती के सर्वार्थ सिद्धि योग में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टेडियम परिसर से प्रदेश में 82.78 करोड़ रुपए की लागत से बनाकर तैयार किए गए अस्पताल भवनों को लोकार्पित किया। लोकार्पण कार्यों में मुरैना जिले की खिरावली नूराबाद, सिलायथा जौरा, उरहेरा जौरा, गोंदोली व जवाहरगढ़ सबलगढ़ में 44-44 लाख रुपए की लागत से बनाई गए उप स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया। इसके अलावा सरसैनी, बरेठा, कन्हार व बुधारा के स्वीकृत 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का भूमिपूजन सीएम से कराया गया। प्रत्येक पीएचसी के निर्माण पर 2 करोड़ 95 लाख रुपए का व्यय होगा। मुरैना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में अपनी समस्या लेकर पहुंची महिला सीएम से मिलने की जिद करती रही। सुरक्षा में जवानों में उसे सीएम से नहीं मिलने दिया। मुरैना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में अपनी समस्या लेकर पहुंची महिला सीएम से मिलने की जिद करती रही। सुरक्षा में जवानों में उसे सीएम से नहीं मिलने दिया। सीएम से मिलने की जिद पर अड़ी महिला शिवराज सिंह चौहान मंच से कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ एक महिला भीड़ में जो वहां बैठी हुई थी। मुख्यमंत्री से मिलने एवं उनको अपने आवेदन देने की जिद करने लगी। महिला का कहना था कि हम मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात कहना चाहते हैं। वह महिला अपने बच्चे को लिए रोती रही, पुलिस वालों ने मामला बिगड़ता देख महिला को खदेड़ा। उसके बाद पुलिस वाले आनन-फानन में महिला को वहां से ले गई। महिला मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या का समाधान कराना चाहती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button