ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

पीएमजीएसवाई अफसरों ने 7.5 करोड़ में खरीदा, सफेद हाथी

कोरोना संक्रमण की भयावह दूसरी लहर में जब लोग अपनी जान बचाने जद्दोजहद कर रहे थे। वहीं, दूसरी ओर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिकारी अपनी जेब भरने में लगे हुए थे।आपदा को अवसर में तब्दील कर कमीशन के लालच में साढ़े सात करोड़ रुपये की सड़क जांचने वाली सात फालिंग वेट डिफलेक्टोमीटर मशीन की खरीदी की। यह मशीन 40 टन की भार क्षमता वाली सडकों की जांच के लिए उपयुक्त है, लेकिन विभाग 10 टन भार क्षमता वाली सड़क का ही निर्माण करता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अधिकारियों ने अनुपयोगी मशीन को किसके आदेश पर खरीदा है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आरसीटीआरसी के जरिए ट्रेनिंग फंड से दो साल पहले कोरोना काल में नियम विरुद फालिंग वेट डिफलेक्टोमीटर की खरीदी की गई है। दूसरी लहर के दौरान जिस समय सारे काम बंद थे उस समय विभाग की ओर से टेंडर जारी किया गया।सप्लायर को इतनी हड़बड़ी थी कि आर्डर मिलते ही फालिंग वेट डिफलेक्टोमीटर सप्लाई कर दी। साथ ही ठेकेदार को सात करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया गया। सड़कों के परीक्षण के लिए खरीदी गई आधुनिक मशीनें बीते दो साल साल से अधिक समय से प्रदेश के विभिन्न् संभागीय मुख्यालय में स्थित आरआरएनएमयू कार्यालय परिसर में खड़ी है।

बिलासपुर के सेंदरी स्थित कार्यालय में भी एक मशीन भेजी गई है। इस मशीन का उपयोग आज तक किसी भी सड़क के परीक्षण में नहीं हुआ है। दरअसल यह मशीन 40 टन भार क्षमता की सड़क की जांच करने के लिए है। वहीं पीएमजीएसवाई 10 टन से अधिक भार क्षमता वाली सड़क नहीं बनाता है। ऐसे में इसी मशीन की खरीदी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वाहन को चलाने के लिए ड्राइवर की नियुक्ति नहीं

विभाग के बड़े ठेकेदार ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि डिफलेक्टोमीटर मशीन चलाने की जानकारी और समझ विभाग में किसी को नहीं है। ऐसी स्थिति में मशीन का उपयोग कौन और कैसे करेगा। लंबे समय बाद मशीन की गाड़ियों का आरटीओ में पंजीयन हुआ लेकिन गाड़ियों के लिए ड्राइवर की नियुक्ति अब तक नहीं हुई है।

जीएसटी को लेकर फंसा पेंच

मशीन सप्लाई होने के बाद जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों ने ठेकेदार को साढ़े सात करोड़ का भुगतान कर किया गया है। हालांकि टेंडर में जीएसटी का उल्लेख नहीं था। अब ठेकेदार करीब एक करोड़ रुपये जीएसटी की मांग कर रहा है। ऐसे में भुगतान को लेकर संकट गहरा गया है।

 

Related Articles

Back to top button