ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

दिल्ली में आशियाने का सपना होगा साकार

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में हर किसी का सपना होता है कि यहां अपना मकान हो। खास तौर पर जो कामकाज के लिए छोटे शहरों से आकर यहां पर किसी तरह गुजर बसर करते हैं उनके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है कि दिल्ली में उनका अपना आशियाना हो। उनका ये सपना बहुत जल्द अब साकार हो सकेगा। जिन लोगों की कम आमदनी है वे भी अब राजधानी दिल्ली में मकान ले सकेंगे। इसके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण की तरफ से हाउसिंग स्कीम पूरी तरह से तैयार कर ली गई है और संभवतः अगले महीने से इस न्यू हाउसिंग स्कीम को शुरू भी किया जा सकेगा अगले महीने मई तक डीडीए की ओर से न्यू हाउसिंग स्कीम लाने की तैयारी है, जिसमें इस बार पहली बार ईडब्ल्यूएस और एलआईजी कैटेगरी में फ्लैट्स होंगे। इस बार डीडीए की ओर से उन लोगों को छूट दी गई है जिनके पास दिल्ली में पहले से घर है ( 67 स्क्वायर मीटर से अधिक नहीं होना चाहिए ) , मतलब इस बार डीडीए की हाउसिंग स्कीम में छोटे घर वाले लोग भी आवेदन कर सकेंगे। डीडीए की इस स्कीम को लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा, फ्लैट्स का ड्रॉ कंप्यूटर सिस्टम की मदद से निकाला जाएगा। इसलिए यह माना जा रहा है कि इस डीडीए हाउसिंग स्कीम के लिए पिछले वर्षों की तुलना में अधिक आवेदन आ सकते हैं।  डीडीए की ओर से न्यू हाउसिंग स्कीम के तहत 16 हजार नए फ्लैट की बुकिंग की जा सकती है, उस दौरान पुराने ऑफर को बंद किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में ये फ्लैट होंगे वहां सीवेज ट्रीटमेंट सिस्टम , मेट्रो कनेक्टिविटी, ट्रांसपोर्ट सिस्टम , जल सुविधा, लोकल शॉपिंग ऐसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। इसके अलावा इन क्षेत्रों में पुलिस बूथ व थानों के लिए भी जमीन अलॉट किया गया है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में डीडीए की इस नई हाउसिंग स्कीम के प्रति लोगों का कितना आकर्षण देखने को मिलता है।

Related Articles

Back to top button