ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

अक्षय तृतीया से पहले और बढ़ने लगी सोने की चमक

सराफा में खरीदारी के लिए विशेष माना जाने वाला अक्षय तृतीया इस महीने की 22 तारीख को है और सोने की चमक भी और बढ़ने लगी है। कीमतों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए उपभोक्ताओं द्वारा शादियों के लिए अभी से बुकिंग भी करवाई जा रही है, ताकि कीमतों में और बढ़ोतरी होने पर भी उन्हें ज्यादा नुकसान न हो। इस वर्ष जनवरी से लेकर मार्च तक सराफा में रिकार्ड कारोबार हुआ है।

रायपुर सराफा बाजार में सोना 59000 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया है। 25 दिनों में सोना 2500 रुपये महंगा हुआ है। वहीं चांदी की कीमतें भी 5000 रुपये उछल कर 69000 रुपये प्रति किलो हो गई है। सराफा संस्थानों में गहनों के पारंपरिक कलेक्शनों के साथ ही नए फैशनेबल गहनों के कलेक्शन है। शादी सीजन के चलते अब सराफा बाजार में ग्राहकी भी बढ़ने लगी है। कारोबारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं के बजट को देखते हुए सराफा बाजार में लाइटवेट गहनों की भी रेंज उपलब्ध है।

तीन महीनों में 40 प्रतिशत कारोबार ज्यादा

सराफा कारोबार में इस वर्ष जनवरी से लेकर मार्च तक कारोबार की रफ्तार काफी अच्छी रही है। वर्ष 2020 से तुलना की जाए तो अकेले रायपुर में ही सराफा कारोबार 40 प्रतिशत ज्यादा हो गया है। वर्ष 2020 और 2021 तो पूरी तरह से कोरोना की भेंट चढ़ गए और 2022 में थोड़ा कारोबार हुआ। लेकिन इस वर्ष 2023 में जनवरी से लेकर मार्च तक सराफा कारोबार 40 प्रतिशत ज्यादा है।

 

Related Articles

Back to top button