ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भाजपा राजस्थान में ब्राह्मणों, राजपूतों, जाटों को लुभाने का बना रही प्लान

जयपुर । राजस्थान में चुनावों के मद्देनजर ब्राह्मणों, जाटों व राजपूतों को लुभाने की योजना बनाई जा रही है। राज्य में चुनाव होने में कुछ महीने बाकी हैं और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले, राजस्थान में भाजपा ब्राह्मण, राजपूत और जाट समुदायों के तीन नेताओं को प्रमुख पदों पर नियुक्त कर सोशल इंजीनियरिंग पर ध्यान केंद्रित कर रही है। चित्तौड़गढ़ के सांसद सी.पी. जोशी को राजस्थान भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी ने राजेंद्र राठौड़ को विपक्ष का नेता नामित किया, जबकि सतीश पूनिया को विधानसभा में उप-नेता बनाया गया है। जोशी ब्राह्मण हैं, राठौड़ राजपूत नेता हैं, जबकि पूनिया जाट पृष्ठभूमि से हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो ये सभी नियुक्तियां सांगठनिक कम और राजस्थान के जातिगत अंकगणित से जुड़ी ज्यादा लगती हैं। भाजपा ने पिछले 10 दिनों में ये तीन नई नियुक्तियां कर राजस्थान में अपनी सोशल इंजीनियरिंग को पटरी पर लाने की कोशिश की है। नियुक्तियां कई राजनीतिक संकेत भी देती हैं।
गौरतलब है ‎कि राजस्थान में ब्राह्मण, वैश्य और क्षत्रिय भाजपा के कोर वोटर हैं। यही वजह है कि भाजपा की सोशल इंजीनियरिंग अब चुनाव से महीनों पहले इस दिशा में दिख रही है। जोशी को राज्य इकाई का प्रमुख बनाकर भाजपा ने ब्राह्मण समुदाय को लुभाने की कोशिश की है, जबकि राठौर को नेता प्रतिपक्ष के रूप में नामित करना राजपूत मतदाताओं पर जीत हासिल करने का एक प्रयास है। साथ ही ओम बिरला जैसे राज्य के नेताओं को लोकसभा अध्यक्ष और गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त कर भाजपा ने वैश्यों तक अपनी पहुंच बना ली है।
इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और राजनीतिक विशेषज्ञों ने बताया कि ये सभी रणनीतियां विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए हैं। तमाम बड़े नेताओं के बीच संतुलन कायम करते हुए भाजपा ने उन्हें अलग-अलग अहम पदों पर नियुक्त किया है। अभी जैसी स्थिति है, उन प्रमुख नेताओं में सिर्फ वसुंधरा राजे ही हैं, जिन पर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अभी तक कोई फैसला नहीं ले पाया है।

Related Articles

Back to top button