ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन (झांसी) पर आर्मी के जवानों ने दो महिला से किया रेप।

झांसी GRP ने सेना के 3 जवानों के खिलाफ FIR दर्ज की है। 2 को गिरफ्तार किया गया है। वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर आर्मी के जवानों ने दो महिलाओं से रेप किया है। मामले में GRP ने केस दर्ज कर दो जवानों को गिरफ्तार कर लिया है। एक फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। GRP SP ने बताया कि पूछताछ में आरोपी जवान ने महिलाओं से रेप की बात कबूल की है। जवानों ने कहा, साहब गलती हो गई, माफी चाहते हैं। GRP CO मोहम्मद नईम मंसूरी ने बताया, तीनों जवानों के खिलाफ GRP थाने में रेप का केस दर्ज किया गया है। दो जवान बिहार और एक उत्तराखंड का है। पुलिस ने आर्मी के दोनों जवानों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी फरार है। पुलिस ने आर्मी के दोनों जवानों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी फरार है। महिलाओं से कहा- हमारा फोन खो गया पीड़ित महिलाओं ने बताया, “हम दोनों दोस्त हैं। एक रिश्तेदार से मिलने के लिए स्टेशन जा रहे थे। स्टेशन के बाहर एक युवक मिला। वो कहने लगा कि हमारा मोबाइल खो गया है। कॉल लगाने के लिए हमसे मोबाइल मांगने लगा। हमने मानवता के नाते उसको बात करने के लिए मोबाइल दे दिया। वो बात करते हुए स्टेशन के अंदर चला गया। ये कहते हुए कि देखते हैं, हमारा मोबाइल मिल जाए तो...। हम दोनों उसके पीछे-पीछे प्लेटफार्म नंबर-7 पर पहुंच गए। वहां एक ट्रेन खड़ी थी। वो हम दोनों को एक कोच में ले गया। वहां पहले से दो युवक मौजूद थे। वे कोच के अंदर ही मीट-चिकन बना रहे थे। शराब पी रहे थे। तब पता चला कि वे आर्मी से हैं। दो आर्मी के जवानों ने हमारे साथ रेप किया।” दोनों महिलाओं ने पुलिस को बयान दर्ज कराने के बाद वो कोच और घटनास्थल भी दिखाया, जहां पर बहाने से जवान लेकर आए थे। दोनों महिलाओं ने पुलिस को बयान दर्ज कराने के बाद वो कोच और घटनास्थल भी दिखाया, जहां पर बहाने से जवान लेकर आए थे। मोबाइल छीनकर नीचे उतारा, धमकी दी महिलाओं ने आगे बताया,“एक आर्मी जवान भी रेप करना चाहता था। हमारे रोने-चिल्लाने पर उन्होंने धमकी दी कि तुम किसको बुलाओगी। हम सेना से है, कुछ नहीं कर पाओगी। हम दोनों को कोच से नीचे उतार दिया और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद हमने एक युवक से मोबाइल मांगा और 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दो जवानों को पकड़ लिया और बाकी एक भाग गया।” दोनों महिलाओं को साथ लेकर GRP ने घटना के सबूत जुटाए। इसके बाद केस दर्ज किया। दोनों महिलाओं को साथ लेकर GRP ने घटना के सबूत जुटाए। इसके बाद केस दर्ज किया। आर्मी अफसर थाने पहुंचे, CO ने महिलाओं से बातचीत की ट्रेन के कोच में दो महिलाओं से रेप होने की सूचना के बाद दोनों महिलाओं को GRP लाया गया। GRP CO मोहम्मद नईम मंसूरी ने थाने पहुंचकर पीड़ित महिलाओं से बातचीत की। फिर आर्मी के अफसरों को मामले के बारे में बताया गया। आर्मी के अफसर भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। आर्मी जवानों की स्टेशन पर थी ड्यूटी बताया जा रहा है कि एक ट्रेन दो दिन पहले झांसी आई थी। यहां से सेना का महत्वपूर्ण सामान लोड होकर 7 दिन बाद मालगाड़ी को रवाना होना है। चूंकि सामान महत्वपूर्ण था, इसलिए आर्मी के जवानों की ड्यूटी सुरक्षा के लिए लगाई गई थी। ट्रेन में एक डिब्बा लगा था। उसी में जवान रहते थे और खाना बनाते थे। इसी डिब्बे में दरिंदगी की गई। इस घटना के बाद सेना की तरफ से कुछ और जवान GRP थाने पहुंचे। मगर, कोई स्टेटमेंट देने से बचते रहे। इस घटना के बाद सेना की तरफ से कुछ और जवान GRP थाने पहुंचे। मगर, कोई स्टेटमेंट देने से बचते रहे। CO मोहम्मद नईम मंसूरी ने बताया कि बिहार के सिवान निवासी संदीप तिवारी और देहरादून निवासी सुरेश रावत को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप चेन्नई और सुरेश दिल्ली में पोस्टेड है। दोनों पीड़ित महिलाओं की मेडिकल जांच कराई गई है। मामले में एक आरोपी रविंद्र फरार है, उसकी धरपकड़ के लिए टीम बनाकर भेजी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button