ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना जिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाएं चरम पर ।

मुरैना नवीन चिकित्सालय भवन जिसे शुरु हुए अभी 6 माह ही हुए हैं। अस्पताल की सभी 6 लिफ्ट पूरी तरह से खराब है जिसके कारण प्रसूताओं को उनके परिजन व्हील चेयर पर बैठालकर उसे धक्का देकर रैम्प पर चढ़ाते हुए अस्पताल की ऊपर की मंजिलों पर ले जा रहे हैं। अगर थोड़ी भी ढिलाई होती है तो प्रसूता व उसके बच्चे की जान पर बन सकती है। अस्पताल प्रबंधन की इस लापरवाही के कारण परिजन प्रसूताओं की जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं। बता दें, कि जिला अस्पताल की इस नवीन इमारत में पिछले 6 माह से ही चिकित्सा व्यवस्था शुरु हुई है। शुरुआत में यहां सभी कुछ दुरुस्त था लेकिन जैसे-जैसे अस्पताल के संसाधनों का दुरुपयोग होना शुरु हुआ उसकी अव्यवस्थाएं सामने आने लगी। लिफ्ट में जरूरत से अधिक सामान ढोने से लिफ्ट खराब हो गईं। पहले एक लिफ्ट खराब हुई और फिर वह सुधारी जाती उससे पहले दूसरी, तीसरी और वर्तमान में सभी 6 लिफ्ट खराब पड़ी हैं। लिफ्ट खराब होने पर मरीज व उनके परिजन मजबूरी में रैम्प के सहारे अस्पताल की ऊपर की मंजिलों पर चढ़-उतर रहे हैं नहीं सुन रहे अधिकारी प्रसूताओं के परिजन जब अपनी समस्या लेकर सिविल सर्जन डॉ. विनोद गुप्ता के पास पहुंचे तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कह दिया कि अस्पताल की व्यवस्थाएं सीएमचओ ने अपने हाथ में ले रखी हैं लिहाजा, अब इस मामले में वही जवाब देह हैं। हीं दूसरी तरफ परिजन जब सीवएमएचओ के पास पहुंचे तो वे नदारद मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button